12 हजार फीट और -20 डिग्री में होगी आइस हॉकी चैंपियनशिप, 16 जनवरी से शुरू होगा रोमांच

उज्जवल हिमाचल। लाहुल स्पीति

लाहुल स्पीति के 11980 फुट की ऊंचाई पर स्थित काज़ा में आइस रिंक बनकर तैयार हो गया है। यहां महिला आइस हॉकी डेवलमेंट कैंप में प्रशिक्षण चल रहा है। इस कैंप में 80 के करीब महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही है। कैंप के साथ काजा में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक राष्ट्रीय महिला आइस हाकी नेशनल चैंपियनशिप भी आयोजित होने जा रही है जिसमें हिमाचल प्रदेश सहित हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली और मुबई की टीमें हिस्सा लेगी।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। केबिनट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा इस कार्यक्रम में बतौर विश्ष्ठि अतिथि मौजूद रहेंगे।

सुबह साढ़े दस बजे से विधिवत रूप में कार्यक्रम शुरू होगा। राष्ट्र्रीय महिला आईस हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हिस्सा लेने वाली टीमों में हिमाचल प्रदेश, तेलगांना, चंडीगढ़, दिल्ली, आईटीबीपी लदाख और लदाख की टीमें शामिल है। इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही है। लाहुल स्पिति के काजा में पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाऐंगे। इसमें डांस ऑन आईस हॉकी, रावमापा काजा की छात्राओं द्वारा लोक नृत्य, आईस हॉकी मैच, एक आइस हॉकी मैच पुरूष और महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा आर्मी बैंड की ओर से विशेष प्रस्तुति पेश की जाएगी।

एडीएम मोहन दत शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ नेशनल आईस हॉकी डिव्लेपमेंट कैंप का समापन 15 जनवरी को हुआ है। इस कैंप में कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। स्पिति जैसे क्षेत्र में आईस हॉकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं होना भविष्य के लिए काफी कारगर साबित होगी। प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशो के अनुसार खेलों को स्पिति में बढ़ाया जा रहा है।

कार्यक्रम में आइ्रस हॉकी ऐसोसियेशन ऑफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी, आइ्रस हॉकी ऐसोसियेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अभय डोगरा, महासचिव रजत मल्होत्रा, सभी विभागाध्यक्ष टीएसी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, लोबजंग, पालजोर बोद्ध, बीडीसी चैयरमैन डोलकर डोल्मा, बीडीसी वायस चैयरमैन टाकपा तन्योत, सभी 13 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी सदस्य और नंबरदार मौजूद रहेंगे।