हिन्द संग्राम परिषद इकाई ने पढ़ाई के लिए बच्चों को दी आर्थिक सहायता

एमसी शर्मा। नादौन

प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था हिन्द संग्राम परिषद इकाई नादौन की बैठक जिला महासचिव अश्विनी कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिव मन्दिर नौहंगी में की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बासु देव शर्मा, प्रदेश सलाहकार के० एस०धीमान, जिलाध्यक्ष रमेश चन्द सांगल, जिला महासचिव अश्विनी कुमार शर्मा, समाजसेवी सुनील कुमार शर्मा, ‌महासचिव बीडी कौशल, प्रेस सचिव संजीव कुमार, चन्द्र कांता व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस बैठक में बच्चों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। संस्था पढ़ाई लिखाई में बच्चों का खर्च उठा रही हैं।

यह भी पढ़े : हिमाचल : दस्त, बुखार व पेट के रोगियों में हुआ इजाफा

संजीव कुमार ने बताया कि संस्था बच्चों की पढ़ाई, बीमारी, लड़कीयों की शादीयों के लिए आर्थिक सहायता देती आ रही है। इस कड़ी को आगे जोड़ते हुए शिल्पा देवी, मगलां देवी, गुलसाना, सरिया बेगम को पढ़ाई के लिए 2000-2000, रुपए दिए गए। सभा को संबोधित करते हुए पंडित बासु देव शर्मा ने कहा की संस्था हमेशा दीन दुखियों की मदद करती आ रही है। संस्था जाती वाद, राजनीति से उपर उठ कर सेवा कर रही है। पंडित बासु देव शर्मा ने पहली बार बैठक में आए समाजसेवी सुनील कुमार शर्मा का धन्यवाद किया और उनके समाजसेवी कार्यों की तारीफ की। संस्था के प्रदेश सलाहकार के० एस०धीमान ने कहा की इकाई नादौन बहुत अच्छा कार्य कर रही है इसका सारा श्रेय प० वासुदेव शर्मा, कार्यक्रताओं व समाजसेवियों को जाता है।