दीन-दुखियों की सेवा में प्रयासरत है हिंद संग्राम परिषद संस्था

एमसी शर्मा। नादौन

समाजसेवी संस्था हिंद संग्राम परिषद की बैठक बीडी कौशल की अध्यक्षता में गांव वटाहली में अयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. वासु देव शर्मा, निर्मल ठाकुर, राम लाल, विपिन कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान नीतू देवी पत्नी स्व. सुशील कुमार गांव वटाहली डॉ जलाड़ी को बतौर सहायता राशि 2400 रुपए भेंट किए गए। कौशल ने बताया कि संस्था इनके बच्चों की पढ़ाई के लिए एक वर्ष से इस परिवार की सहायता करती आ ही रही है।

उन्होंने बताया कि रितु देवी के पति का एक वर्ष पहले ही देहांत हो गया था। रितु देवी ने संस्था से गुहार लगाई थी कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ऊपर से बच्चों की पढ़ाई का खर्चा भी हो रहा है। उसके घर पर वर्तमान में कोई कमाने वाला भी नहींं है। इसके बाद संस्था ने बच्चों की पढ़ाई का सारा खर्चा अपने ऊपर ले लिया और बच्चों की पढ़ाई के लिए 2400 की आर्थिक मदद की।

इसके अलावा शीला देवी को बीमारी के इलाज के लिए 2000 तथा सुमना कुमारी को 2000 रुपए दिए गए। पं वासुदेव शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दीन-दुखियों की सेवा में ज़्यादा से ज़्यादा लोग आगे आए। मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।