अस्पतालों में मशीनें दान करने का निर्णय ऐतिहासिक : पुनीत मल्ही

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कोरोना संकटकाल में कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए स्वेच्छिक अंशदान कोष से प्रदेश के बड़े अस्पतालों में मशीनें देने का निर्णय सराहनीय एवम ऐतिहासिक है। ये शब्द प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट पुनीत मल्ही ने आज जारी प्रैस बयान में कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के अनुभवी एवम दूरदर्शी नेतृत्व में कांग्रेस ने कोरोना महामारी के लौकडाउन संकटकाल में जनहित में ऐतिहासिक कदम उठाए। प्रदेश के सभी पार्टी नेताओं ने जनहित को सर्वोपरि मानकर समाज की सेवा की। ये सब प्रदेश अध्यक्ष की प्रेरणा से ही सम्भव हो सका।
उन्होंने कहा कि ये पहली बार हुआ है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने फ्रंटफुट पर सबसे पहले आगे आ कर लडाई लड़ी। वरना पहले तो मात्र आदेश दे कर रस्मअदायगी कर ली जाती थी लेकिन कुलदीप राठौर ने खुद आगे आ कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। जिसके चलते सभी कार्यकर्ता अनुसरण करते हुए सक्रिय भूमिका में आए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस जनहित के पक्ष में अपनी लड़ाई जारी रखेगी और प्रदेश भाजपा सरकारों की जनविरोधी नीतियों का डट कर विरोध करेगी।