थाना में होमगार्ड मिला नशे में धुत

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। ऊना

 

हिमाचल प्रदेश के ऊना में नाके पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर रात को ड्यूटी की बजाय पुलिस थाना सदर में ही मिला। सब इंस्पेक्टर नाके  पर गया ही नहीं था। पुलिस थाना सदर में तैनात एक होमगार्ड नशे में धुत मिला है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने रात को सदर पुलिस थाना का निरीक्षण किया। इसमें सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड की लापरवाही उजागर हुई है।


एसपी ने दोनों से जवाबतलब किया है। निरीक्षण की भनक लगते ही अन्य जगह भी हड़कंप मच गया।  एसपी को सदर पुलिस थाना ऊना में एक होमगार्ड भी नशे में धुत मिला। उसका मेडिकल करवाया गया।

सब इंस्पेक्टर और होमगार्ड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। एसपी ने बताया कि दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।