अपनी मांगों को लेकर विधायक से मिला होमगार्ड वेलफेयर संघ

शैलेश शर्मा। चम्बा

12 माह स्थाई रोजगार की मांग को लेकर होमगार्ड वेलफेयर संघ आज अपने स्थानीय विधायक से मिला। इस बीच संघ ने अपने दिए गए मांग पत्र में स्थाई रोजगार के साथ हर वह सुविधा होमगार्ड जवानों को भी मिले जो अन्य विभाग के कर्मचारियों मिलती है। संघ के अध्यक्ष ने आगामी आने वाले बजट में अपने विधायक से यह मांग इस बजट सत्र में रखने को कहा है।

  • रिटायरमेंट के बाद पेंशन व चिकित्सा भत्ता की मांग

महिला होमगार्ड का कहना है कि उनको भी अन्य विभाग की तरह बिना रुके कार्य करते हुए 12 महीनों तक स्थाई रोजगार मिलना चाहिए। और वहीं रिटायरमेंट के बाद पेंशन, के साथ अगर कोई जवान बीमार पड़ जाता है उसके लिए चिकित्सा भत्ता भी मिलना चाहिए। महिला होमगार्ड एसोसिएशन ने मांग रखते हुए कहा कि आने वाले बजट सत्र में उनकी मांगो को सरकार दे समक्ष रखा जाए।