पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन के आदेश : पूर्ण चंद कौंडल

लक्की शर्मा। लड़भडोल

लड़भडोल क्षेत्र में करोना का एक मामला सामने आया था। यह मामला लड़भडोल तहसील के ममान बनांदर पंचायत के सैंठी गांव में आया था। उक्त व्यक्ति 12 जुलाई को कर्नाटक से वापस लौटा है, तब से लेकर वह अपने घर पर होम क्वारंटाईन था।शनिवार 25 जुलाई को व्यक्ति का लडभडोल के सिविल अस्पताल में करोना सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट सोमवार शाम को पॉजिटिव आई है। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति मर्चेंट नेवी में कार्यरत है।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

इस खबर से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया हैं और लोगों में डर सा बन गया हैं। नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल ने बताया कि उन्होंने उपमंडल अधिकारी अमित मेहरा के आदेशानुसार उक्त व्यक्ति के घर को सैनिटाइज करवा दिया है, जो लोग उक्त व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, उनको होम क्वारंटाइन रहने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग को उक्त व्यक्ति के बारे में जानकारी हासिल करने के आदेश भी दिए हैं।

Comments are closed.