नादौन में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये 5 करोड़ की लागत से बनेगा टूरिज़्म का होटल: विजय अग्निहोत्री

एमसी शर्मा। नादौन
नादौन क्षेत्र को पर्यटन के नक्शे पर उतारने की कोशिशें तेज हो गईं हैं। ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग के एडवेंचर की स्वीकृति के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि पर्यटकों की सुविधा के लिये टूरिज़्म विभाग द्वारा यहां पर पांच करोड़ की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल का निर्माण किया जायेगा। निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के मानचित्र पर ले जाने के लिये वो कृतसंकल्प हैं। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी में रिवर राफ्टिंग की असीम सम्भावनाओं का दोहन किया जायेगा जिससे क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नादौन का टूरिज़्म के नक्शे पर उभार स्थानीय युवाओं के लिये रोज़गार के नये द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि नादौन में उच्च स्तरीय सुविधाओं से युक्त होटल खुलने से  अमतर इलाके में स्थापित अटल बिहारी बाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में ज्यादा मैच खेले जाने की सम्भावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्र में उच्च स्तरीय होटल सुविधाओं के अभाव में इस स्टेडियम में अभी तक ज्यादा मैच नहीं हो पा रहे। जबकि भविष्य में यहां पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैचों की संभावना बढ़ेगी। निगम उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने दोहराया कि नादौन क्षेत्र का चहुमुखी विकास उनकी प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने कहा कि शहर के लिये सीवेज योजना का निर्माण,नये अस्पताल भवन का उद्घाटन, मिनी सचिवालय का जल्द लोकार्पण, अत्याधुनिक ट्रांसपोर्ट सिटी का बनाया जाना और नादौन में अंतरजातीय बस स्टैंड का निर्माण जल्द किये जाने के लिये वे गम्भीरता से कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने शहर की जनता का आह्वान किया है कि नादौन को तरक्की और विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिये लिए गए संकल्प को साकार करने की दिशा में उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि जनता को साथ लेकर नादौन क्षेत्र में विकास कार्यों की गंगा बहाई जायेगी। उधर, नादौन में टूरिज़्म विभाग द्वारा होटल खोले जाने की घोषणा का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा की शहरी इकाई के अध्यक्ष राजकुमार सौंधी,भाजयुमो प्रदेश आई टी एवम् सोशल मीडिया सेह संयोजक निशांत शर्मा, उपाध्यक्ष रविन्द्र कौशल,रवि कपिल,अनिल सोनी,मनोज कुमार,योगराज मेहरा,मनोरंजन गुलाटी, महासचिव यशपाल धीमान, सचिव हरीश अवस्थी, हंस,राजीव गोल्डी, कोषाध्यक्ष अर्पित सेठी, भाजयुमो शहरी इकाई अध्यक्ष केशव महंत,वरिष्ठ शहरी इकाई सदस्य ओंकार शर्मा,मोहन लाल,नीरज जैन,वीनू कपिल आदि ने इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और निगम उपाध्यक्ष बिजय अग्निहोतरी का आभार जताया है।