आज चुना जाएगा HPCA का नया अध्यक्ष

HPCA's new president to be elected today
आज चुना जाएगा HPCA का नया अध्यक्ष

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की कमान करीब 22 साल बाद नया चेहरा संभालेगा। अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं होंगे। इससे साफ है कि एचपीसीए के सबसे बड़े पद पर नया चेहरा बैठेगा। एचपीसीए के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के आज सुबह 11:00 बजे नामांकन शुरू होगा।

दोपहर बाद नामांकन वापस ले सकेंगे। पिछले 22 साल से एचपीसीए की कमान अनुराग और अरुण धूमल के पास रही। लोढ़ा समिति के नियमों के चलते अनुराग और अरुण अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकते। सितंबर 1984 में एसोसिएशन को बीसीसीआई से संबद्धता मिली। तब एचपीसीए को प्रीतपाल सिंह के रूप में पहला अध्यक्ष मिला।

यह खबर पढ़ेंः रोहित शर्मा ने तोडा सुनील गावस्कर का रिकार्ड

एचपीसीए के वर्तमान पदाधिकारी लड़ सकते है चुनाव
लोढ़ा समिति के नियमों में एचपीसीए के वर्तमान पदाधिकारी अध्यक्ष और कार्यकारिणी के पदों पर चुनाव लड़ सकते हैं। अभी उनका कार्यकाल केवल तीन साल का हुआ है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों में एक पदाधिकारी संघ के विभिन्न पदों पर करीब नौ साल तक ही रह सकता है।

29 अक्तूबर को अध्यक्ष और कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन होगा। इसी दिन नामांकन वापस भी लिए जाएंगे। अगर एक पद के लिए एक से अधिक नामांकन नहीं होते हैं तो निर्विरोध ही कार्यकारिणी का चुनाव हो जाएगा।

संवाददाताः ब्यूरो धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।