उज्ज्वल हिमाचल। चंबा
हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा डिपो की बसें आए दिन सफर पूरा करने से पहले ही हांफ रही हैं। आज भी चंबा-घरमानी रूट पर गांव काठना के पास परिवहन निगम की बस खराब हो गई। इससे बस में सवार लगभग 40 से अधिक सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के अनुसार चंबा-घरमाणी रूट पर पिछले कई दिनों से निगम की खराब बसें भेजी जा रही हैं। इससे सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर आएम चंबा को कई बार अवगत करवाया गया, इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है और हर रोज तीन पंचायतों के लोगों को निगम की खराब बसों में सफर करना पड़ रहा है।