आप भी करना चाहते हैं सफर तो जरूर पढ़ें खबर, नहीं तो होंगे परेशान

उज्ज्वल हिमाचल। शिमला

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली में प्रवेश के आह्वान के मध्य नजर दिल्ली पुलिस द्वारा दिल्ली में आने-जाने की सभी सेवाएं सील कर दी थी। जिस कारण कोई भी सार्वजनिक बस सेवा दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। इसी के चलते यात्रियों को काभी मुसीबतों का सामना करना पड़ा और रास्ते में लेगे लंबे जाम एवं दिल्ली की सीमाएं सील होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम ने दिल्ली जाने वाली सभी बस सेवाओं को चंडीगढ़ तक एवं दिल्ली से आने वाली बस सेवाओं को दिल्ली में ही प्रतिबंधित कर दिया गया था।

दिल्ली पुलिस से प्राप्त परामर्श पर हिमाचल पथ निगम की बस सेवा सुचारू रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग-44 बस अड्डा दिल्ली, मजंनू का टिल्ला, सिगनेचर ब्रिज, खजूरी चौक, लोनी, खेखड़ा एक्सप्रेस-वे रई से चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं अंबाला चंडीगढ़ हाईवे बंद होने की सूरत में परिवार निगम की बसें वाया साहा, शाहबाद या फिर साहा, लाडवा पिपली, करनाल से आवाजाही करेंगी।

 

यात्रियों को परामर्श दिया जाता है कि वह किसी भी संदर्भ में नजदीकी बस अड्डे से सूचना प्राप्त करें अथवा हिमाचल पत्र निगम के शिमला कंट्रोल रूम नंबर 0170-265 8765, दिल्ली 011-236 18694 एवं चंडीगढ़ 94633-78026 पर संपर्क करें। यह जानकारी हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला प्रबंधक निर्देशक रोहन चंद ठाकुर ने दी।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें