‘मैं हमेशा लोगों की सेवा करता रहूँगा चाहे सत्ता में रहूं या विपक्ष में’: विक्रमादित्य सिंह

उज्जवल हिमाचल। शिमला

बाग़वानों के साथ समय समय पर उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की जा रही है और अधिकारिओ को भी बाग़वानों की समस्याओं को हल करने और सड़कों की उचित देख रेख करने के निर्देश दिए गए हैं। यह बात विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री हिमाचल ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि बाग़वानों और किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और इसके लिए इससे सम्बंधित सभी विभागों का एक जॉइंट एक्शन प्लान आने वाले समय में त्यार किया जाएगा।’

प्रदेश में नई खेल नीति को त्यार करने के लिए आने वाले समय में प्रदेश मे जितने भी खेल संघ हैं उन सबके साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा और उनसे खेल नीति के बारे में सुझाव लिए जाएंगे। सितम्बर अक्टूबर में प्रदेश में सरकार द्वारा रूरल औलाम्पीयाड खेलों के एक महाकुम्भ का आयोजन किया जाएगा जिसमें करीब बीस हजार पुरुष और बीस हजार महिलाए अंडर 28 भाग लेगी और इसमें क्रिकेट को छोड़कर बाकी सभी खेलो को करवाया जाएगा ताकि प्रदेश के युवा नशो से दूर रह कर खेलो के प्रति आकर्षित हों। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने का मेरा उदेश्य सिर्फ और सिर्फ लोगों की सेवा करना है। और मैं हमेशा लोगों की सेवा करता रहूँगा चाहे सत्ता में रहूं या विपक्ष में।

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला