बनेर खड्ड में गणपति उत्सव के दौरान गणपति की कई प्रतिमाओं का विसर्जन

अंकित वालिया। कांगड़ा

बनेर खड्ड में गणपति उत्सव के दौरान गणपति की कई प्रतिमाओं का आज विधि विधान से पूजा करके बनेर खड्ड में विसर्जन किया गया। इस दौरान कांगड़ा व साथ लगती कई गांव व पंचायतों के लोग गणपति की मूर्तियों को आज विसर्जन के लिए बनेर खड्ड में लेकर गए। विसर्जन के दौरान प्रशासन की ओर से कोई भी व्यक्ति की मौके पर नहीं दिखा। जिसका फायदा उठाते हुए कई लोगों ने पुल के ऊपर से पानी में छलांगे लगाई। दिनभर बनेर खड्ड में आज भी गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला जारी रहा। रविवार तक यह सिलसिला इसी तरह जारी रहेगा।