हिमाचल : महिला मंडलों के विकास में विधायक की महत्वपूर्ण भूमिका

जतिन लटावा। जोगिंद्र नगर

 

आज ग्राम पंचायत धार के गांव करलोण में महिला मंडल स्मृति व आदर्श युवक मंडल का गठन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत धार के प्रधान चंदेल व मीडिया प्रभारी सुभाष राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत धार प्रधान चंदेल व मीडिया प्रभारी सुभाष राणा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से महिला मंडल स्मृति की प्रधान नवीना देवी, सचिव उर्मिला देवी, उपप्रधान सीमा देवी, कोषाध्यक्ष शनिचरी देवी, सलाहकार लता देवी, स्टोर कीपर सुमना देवी, को चुना गया।

आदर्श युवक मंडल प्रधान सुरेंद्र कुमार, उपप्रधान विक्रम, सचिव रोहित ठाकुर, कोषाध्यक्ष निहालचंद, सलाहकार आदर्श ठाकुर, स्टोर कीपर शेर सिंह,को चुना गया। मीडिया प्रभारी सुभाष राणा ने कहा कि नवनिर्वाचित युवक मंडल तथा महिला मंडल के भवन संबंधित दस्तावेजों को तैयार करके जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर की जाएगी तथा जल्द ही नवनिर्वाचित महिला मंडल तथा युवक मंडल को विधायक प्रकाश राणा के समक्ष ले जाकर भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जाएगी। सुभाष राणा ने कहा कि विधायक प्रकाश राणा हिमाचल के ऐसे पहले विधायक हैं जो सभी महिला मंडलों में एक समान राशि का आवंटन कर समूचे क्षेत्र में महिला मंडलों का विकास करवा रहे हैं