CM सुक्खू के हाथों को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ता हैं प्रयासरत : हरभजन

कांगड़ा विधानसभा के इंचार्ज पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी ने माता ब्रजेश्वरी मंदिर में नवाया शीश

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा चंबा लोकसभा क्षेत्र व कांगड़ा विधानसभा के इंचार्ज पूर्व विधायक हरभजन सिंह भज्जी ने माता ब्रजेश्वरी देवी के दरबार में शीश नवाजा। कांगड़ा के इंचार्ज हरभजन सिंह भज्जी ने कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाया और साथ ही कहा कि लोकसभा क्षेत्र के सशक्त उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को भारी मतों से विजय करवाएं।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने प्रभारी इंचार्ज को आश्वासन दिया कि हम दिन रात मेहनत करके लोकसभा की सीट और विधानसभा धर्मशाला की सीट को निकालने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे ताकि प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के हाथों को मजबूत किया जा सके जिसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रयासरत हैं। आज उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर पंडित अशोक हिमाचली, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश राजा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुजारी उमाकांत और जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...