स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम फहराएंगे तिरंगा

सुरिन्द्र सिंह सोनी। बद्दी

उपमंडल नालागढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम ओल्ड बॉयज स्कूल नालागढ़ के मैदान पर मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर नालागढ़ के एसडीएम प्रशांत देष्टा झंडा फहराएंगे। कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कुछ ही देर के बाद समाप्त हो जाएगा। इस दौरान न ही उपमंडल स्तरीय सांस्कृतिक दलों के कार्यक्रम होंगे और न ही स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियां। आज जिला पुलिस बद्दी के जवानों द्वारा परेड की तैयारियों ओल्डब्वॉय स्कूल नालागढ़ में की गई। प्रोबेशन सब इंस्पेक्टर संचित कालिया ने बताया कि कोरोना के चलते स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सूक्ष्म होगा। इसमें केवल एक टुकड़ी भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभी के मुहं पर मास्क लगे होंगे और उचित दूरी रखी जाएगी।