चीनी सैनिकों की हर गतिविधि पर भारत की पैनी नजर: नरवणे

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

क्षेत्र विस्तार की नीति रखने वाले चीनी सैनिकों को भारत के क्षेत्र से खदेड़ कर सेना चीन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसी विवाद पर सेना प्रमुख नरवणे ने बड़ा बयान दिया है। जनरल नरवणे ने कहा है चीनी सैनिकों की हर गतिविधियों पर भारतीय सेना की पैनी नजर है। उन्होंने साथ ही कहा कि चीन को उसकी सैन्य कार्रवाई के आधार पर ही जवाब दिया जाएगा। सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों की तरफ से किए जा रहे आधारभूत ढांचे के निर्माण को लेकर चिंता जताई।

सेना प्रमुख ने कहा कि यदि वे वास्तविक नियंत्रण रेखा एलएसी पर टिकेंगे तो हम भी वहां डटे रहने के लिए तैयार हैं। नरवणे ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन द्वारा सैन्य निर्माण और बड़े पैमाने पर तैनाती को बनाए रखने के लिए नए बुनियादी ढांचे का विकास चिंता का विषय है और भारत चीनी पीएलए सैनिकों की सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है।