उपचुनाव के दौर में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू

उमेश भारद्वाज। मंडी

प्रदेश में जारी उपचुनाव के दौर में नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के उपरांत ही भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसको लेकर शनिवार को भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने मंडी में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पांच बड़े आरोप लगाए गए हैं। प्रेसवार्ता में रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को भड़का कर वोट लेने, परिवारवाद को बढ़ावा, देश की संस्कृति का अपमान, भाजपा नेताओं पर मनगढ़ंत आरोप और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य करती है।

  • भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने मंडी में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर जड़े 5 आरोप
    पैट्रोलियम उत्पादों के बढ़ रहे दामों पर बोले रणधीर शर्मा
  • आने वाले समय में जनता को तेल की बढ़ रही कीमतों में राहत की जाएगी प्रदान

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण तेल के दामों में बढ़ाेतरी हो रही है। वहीं, दूसरा बड़ा कारण कोरोना काल के दौरान आई आर्थिक मंदी है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में दोनों भाजपा की सरकारों ने 2 वर्ष से पैट्रोल पर किसी भी तरह का कोई भी टैक्स नहीं लगाया है। वहीं, सरकार की पूरी कोशिश है कि आने वाले समय में जनता को तेल की बढ़ रही कीमतों में राहत प्रदान की जाएगी। रणधीर शर्मा ने राजनीति में परिवारवाद पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा परिवारवाद पर सैधांतिक फैंसला लेते हुए परिवार के लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जब भी कोई टिकट आबंटित करती है, तो परिवार वाद भी ध्यान रखने के साथ-साथ कार्यकर्ता का ध्यान अधिक रखा जाता है।