प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ भारत का विकास : रजनी ठाकुर

उज्ज्वल हिमाचल। ज्वाली

प्रदेश बीजेपी महिला मोर्चा सचिव रजनी ठाकुर ने महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का धन्यवाद किया है। रजनी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के हित में नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को पारित करके एक नया ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रदेश महिला मोर्चा सचिव भाजपा रजनी ठाकुर ने शुक्रवार को जवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में नारी शक्ति बंधन अधिनियम लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।

वहीं आगामी 2024 के लोकसभा चुनाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का प्रण लिया। प्रदेश सचिव रजनी ठाकुर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ उठाती हुई। वहीं नारी शक्ति वन्दन अधिनियम लागू कर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का अधिकार दिया है।

यह भी पढ़ेंः इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फेडरेशन में अभिनव ने जीता कांस्य पदक

कांग्रेस सरकार आपदा के नाम से जनता को छोड़े गुमराह करना

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व में जनता आहत हो गई है। आपदा के नाम पर कांग्रेस रो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आपदा के नाम पर जनता को गुमराह करना छोड़े। उन्होंने कहा कि डिपुओं के राशन में लगातार कटौती की जा रही हैं। डिपुओं में पिछले दो माह से दालें गायब हो गई हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है तथा कोई भी गारन्टी सरकार अभी तक पूरी नहीं कर पाई है। गारंटियों के नाम पर जनता को ठगा गया है। पशुपालकों से न तो दूध खरीदा गया और न ही गोबर खरीदा गया। रोजगार के नाम पर भी बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। रजनी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार फ्लॉप हो गई है। इस मौके पर काफी महिलाएं मौजूद रहीं।

संवाददाताः चैन गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें