सीएम जयराम के नेतृत्व में 2022 में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार: इंदु गोस्वामी

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी मुख्यवक्ता के रूप में शिमला पहुंची। सबसे पहले उन्होंने सीडीएस जनरल बिपिन रावत के हेलीकाप्टर हादसे में निधन पर महिला मोर्चा द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गोस्वामी ने कहा कि भाजपा परिवारवाद को खत्म करने के लिए कार्य कर रही है जिसका जुब्बल कोटखाई में नुकसान भी हुआ है। मंडी में वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस को भावनात्मक वोट मिला। जिस कारण उनकी हार हुई। उनकी पार्टी विकास को जनजन तक पहुंचाने में कुछ असफल रही है। वहीं कांग्रेस ने झूठ बोल राज करो को भुनाया है। उन्हें 2022 के ख्वाब देखने छोड़ देना चाहिए।

हिमाचल में फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनेगी। गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। उन्होंने यूपी में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों में महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण देने पर आपत्ति जताई।

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी

सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, आज हमारे 18 करोड़ सदस्य है इस पार्टी का सदस्य होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के लाभ मिलता है और अनेकों विषयों की जानकारी प्राप्त होती है जिससे आप विपक्षी दलों का सामना कर सकती है।

उन्होंने यूपी में कांग्रेस द्वारा महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को नुकसान होगा। क्या इससे लोग उन्हें वोट दे देंगे। जनता उसे वोट देती है जिसे जानती है जो राजनीतिक रूप से प्रभावी होता है। इससे नुकसान होगा वह इसका विरोध करती है। चुनावों में अगर किसी को भी टिकट दे देंगे तो महिला के आगे सशक्त राजनेता होंगे तो वह चुनाव हार जाएंगी।