महंगाई से त्रस्त जनता ने कांग्रेस के पक्ष में किया मतदान : संजय रत्न

पंकज शर्मा। ज्वालामुखी

भारी मतों से कांग्रेस की जीत पर पूर्व विधायक संजय रत्न ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मत दिया है और यही बजह है कि सभी सीटें कांग्रेस की झोली में आई हैं। मंडी की सीट पर प्रतिभा सिंह की जीत पर उन्होंने बधाई दी और अन्य विजयी कांग्रेसी प्रत्याशियों को भी बधाई दी। संजय रत्न ने कहा प्रदेश की जनता महंगाई से त्रस्त है और उन्होंने भाजपा को मुंहतोड़ जबाव दिया है। 2022 के आने वाले चुनावों में भी कांग्रेस विजयी हासिल करेगी और पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। प्रदेश में बदलाब की लहर शुरू हो गयी है और 2022 के चुनावों में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार ही बनेगी।