कांग्रेस ने लगाया जीत का चौका, भाजपा हुई क्लीनबोल्ड

उज्जवल हिमाचल। टीम

मंडी

मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी प्रतिभा सिंह जीत गई हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता और देवी देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में जनता के असली मुद्दों को उठाया ही नहीं। महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं की। प्रतिभा सिंह ने कहा जनता पढ़ी लिखी है, वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। प्रतिभा सिंह को 9153 वोट की बढ़त रही व 356435 मत हासिल किए। वहीं ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने 348828, अंबिका श्याम 3485, मुंशी राम 1181, अनिल 1050, सुभाष मोहन स्नेही 1690 मत पड़े व नोटा 12466 ने चुना।

फतेहपुर

फतेहपुर उपचुनाव के लिए इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया 5789 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 24 चरणों की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर को 18660, भवानी सिंह पठानिया को 24449, जनक्रांति पार्टी के पंकज दर्शी 375, निर्दलीय अशोक सोमल को 295  और निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.  राजन सुशांत को 12927 वोट मिले। वहीं उपचुनाव में 389 ने नोटा दबाया।

अर्की

अर्की विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी ने जीत हासिल की है। उन्होंने 30493 वोट हासिल किए। वहीं भाजपा के प्रत्याशी  को 27216 वोट, निर्दलीय उम्मीदवार जीत राम को 1622 वोट मिले। अर्की की यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

जुब्बल-कोटखाई

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने 6293 मतों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कुल 29955 वोट हासिल किए। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा को 23662 वोट, भाजपा की नीलम सरैइक को 2644 और निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम को 175 वोट मिले। उपचुनाव में 176 ने नोटा दबाया है। कांग्रेस के टिकट पर रोहित ठाकुर का मुकाबला हमेशा भाजपा नेता पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा से ही रहा।