जोलसप्पड़ में लाेगाें काे दी सरकार की विभिन्न याेजनाओं की जानकारी

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन उपमंडल की पंचायत पुतडियाल एवं जोलसप्पड़ में सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा फोग मीडिया के माध्यम से साहिल म्यूजिकल ग्रुप कांगू के कलाकारों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया। जानकारी देते हुए म्यूजिकल ग्रुप के अध्यक्ष विक्की बड़ौगा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन नंबर 1100, मुख्यमंत्री ग्रहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हेल्थ हिम केयर योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना, खेल संरक्षण योजना आदि सहित सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में ग्रुप के कलाकारों रितेश अग्निहोत्री, नरेश कुमार, राजन, विरेंद्र कुमार, रिशु ठाकुर, उपमा ठाकुर, सुदेश कुमार आदि ने लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत पुतड़ीयाल की प्रधान गुरमीत कौर, उप प्रधान संजीव कुमार, वार्ड सदस्य रंजना देवी, विनीत कुमार, पंचायत जोलसप्पड़ प्रधान मीना देवी, उपप्रधान, संतोष कुमार, वार्ड सदस्य सिमरो देवी, सुनीता देवी, पिंकी, केहर सिंह व धनीराम सहित गांव के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।