सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर बांटी जानकारी

गगन सूद। धीरा

बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुलह के तत्वाधान में बाल सरंक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत सामुदायिक भवन धीरा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी कांगड़ा रणजीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही बेटी है अनमोल, मुख्यमंत्री कन्यादान, मदर टेरेसा असहाय मातृ सम्बल, विधवा पुनर्विवाह , महिला स्वरोजगार, प्रधानमन्त्री मातृ वंदना, विशेष महिला उत्थान, बच्चों – महिलाओं से सम्बन्धित अधिनियम, समेकित बाल विकास आदि विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

जिला बाल सरंक्षण अधिकारी राजेश कुमार ने  बच्चों के अधिकारों,सरंक्षण के लिए बनाए गए विभिन्न नियमों कि जानकारी उपस्थित लोगों से सांझा की। विधि परिवीक्षा अधिकारी रूमा गुलेरिया ने पोक्सो एक्ट -2012, जे जे एक्ट2000, अच्छे बुरे स्पर्श और काउंसलिंग की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। संरक्षण अधिकारी( गैर संस्थागत) आशीष कुमार ने बच्चों को गोद लेने और उनके पालन पोषण करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलह विजय शर्मा ने अपने संबोधन में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत समिति सुलह के उपाध्यक्ष राजेश मेहता, पंचायत धीरा प्रधान कविता धरवाल, उपप्रधान कमलेश कुमारी, कुहाना पंचायत प्रधान बिंदु बाला उपप्रधान राकेश मेहता सहित साथ लगती विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि, महिला मण्डल सदस्य, स्वयं सेवी समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहयिका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, बाल विकास परियोजना के सभी पर्यवेक्षकों सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।