स्कूल के विद्यार्थियाें का इनरव्हील क्लब ने करवाया डेंटल चेकअप

अंकित वालिया। कांगड़ा

आज के बदलते परिवेश में जहां काम की होड़ में स्वास्थ्य को अनदेखा किया जा रहा है। वहीं, इनरव्हील क्लब (कांगड़ा) के सदस्यों ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला उज्जैन (कांगड़ा) में जाकर छात्र-छात्राओं का डेंटल चेकअप करवाया, जिसमें दंत चिकित्सक डॉ. शालिनी वर्मा ने स्कूली छात्रों के दांतों की जांच की तथा उन्हें ओरल हाइजीन के बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दांत हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। इसलिए हम सभी को छह महीने में एक बार दंत चिकित्सक के पास जाकर अपने दांतों की जांच करवानी चाहिए। क्योंकि दंत जांच मौखिक स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है।

यह भी पढ़ें : प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

क्लब के सदस्यों में सुनील शर्मा, सुनील राणा, अंजू गुप्ता और स्नेह गुप्ता ने भी इस नेक कार्य में भरपूर उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बिस्किट, टूथ ब्रश, पेस्ट तथा अन्य सामग्री वितरित की। कहते हैं कुछ करने का जज्बा अगर दिल में हो तो कदम खुद व खुद मंजिल की ओर बढ़ चलते हैं, यही कहावत इनरव्हील क्लब के सदस्यों पर खरी उतरती है। यह क्लब नित्य प्रति कोई न कोई लोक हित कार्य कर अपनी छवि निखार रहा है।

अपने कर्त्तव्य का पालन करते हुए समाज को स्वस्थ बनाने का जो बीड़ा क्लब ने उठाया है, काफ़ी सराहनीय प्रयास है। क्लब अध्यक्ष डॉ. सुमन शर्मा ने ओरल हेल्थ की जानकारी देने के लिए डॉ. शालिनी वर्मा का धन्यवाद किया तथा आगे के लिए भी इसी प्रकार के जनहित कार्य करने की इच्छा व्यक्त की।