पांवटा साहिब: आपसी रंजिश में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियार के हमले एक महिला गंभीर घायल

उज्जवल हिमाचल। सिरमौर

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में आपसी रंजिश में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। इस मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला गिरिपार क्षेत्र के जामना का है। मिला जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर पहले दो महिलाओं के बीच में बहस हुई। बात इतनी बढ़ गई कि तेजधार हथियार से एक दूसरे को मारने का प्रयास किया। जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला काफी देर तक जमीन पर खून से लथपथ और बेहोश पड़ी रही। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।वीडियोमामले की पुष्टि पांवटा साहिब डीएसपी वीर बहादुर ने की है।

डीएसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही राजबन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।