इनर व्हील क्लब कांगड़ा की डिस्ट्रिक्ट 307 अध्यक्षा ने किया ऑफिशियल दौरा

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

इनर व्हील क्लब कांगड़ा का डिस्ट्रिक्ट अध्यक्षा के द्वारा ऑफिशियल दौरा आज किया गया। जिसमें अध्यक्षा रीता शर्मा ने क्लब के द्वारा किए गए। इस वर्ष के कार्यों को देखा और वित्तीय रिपोर्ट जांची। उन्होंने बताया कि उनके पास डिस्ट्रिक्ट 307 में 68 कुल क्लब है। जिनकी देखरेख की सारी जिम्मेदारी उनके पास है। उन्ही में से एक कांगड़ा भी है। अध्यक्षा ने क्लब के द्वारा किए गए कार्यों को सराहा और उनके साथ क्लब ने आज 4 प्रोजेक्ट किए। जिसमें एक लड़की को शास्त्री की पढ़ाई करने के लिए फ़ीस, एक लड़की को शादी के लिए शगुन और सिलाई मशीन, एक ग़रीब परिवार को डबल बेड दिया।

इसके साथ ही इनर व्हील की ब्रांडिंग के तहत एक इनर व्हील का वेलकम बोर्ड पेट्रोल पंप कछियारी के पास लगाया। आज की मीटिंग में अध्यक्षा डॉ. मोनिका मक्कड़, सचिव रजनी शर्मा, कोषाध्यक्ष मनीषा कोहली, आईएसओ निशी बाला और इसके साथ क्लब के 21 और सदस्य मौजूद रहे। एक नए सदस्य अनुराधा डोगरा को अध्यक्षा ने पिन पहनाकर क्लब में शामिल किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट 307 अध्यक्षा रीता शर्मा व कांगड़ा इनर व्हील की अध्यक्षा डॉ. मोनिका मक्कड़ ने प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अधिक से अधिक लड़कियों, नारियों को इनर व्हील क्लब में शामिल होने के लिए मीडिया के माध्यम से संदेश भी दिया।

संवाददाताः अंकित वालिया

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें

Please share your thoughts...