निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल। सोलन

हिमाचल स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) में ईएसआईसी शाखा कार्यालय परवाणू में तैनात निरीक्षक राजेन्द्र कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस ने पीसी अधिनियम की धारा 02/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक द्वारा परवाणू, हिमाचल प्रदेश में एक औद्योगिक इकाई के नियमित निरीक्षण के एवज में शिकायतकर्ता से 4500/- रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए अरेस्ट किया गया है।

विजिलेंस (SV & ACB) के आइजी रामेश्वर ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हुई तो सम्पतियों से जुडी जानकारी भी जुटाई जाएगी। आगे की जांच जारी है।