संस्था ने गोद लिए स्कूल के आठ बच्चाें काे मिली आर्थिक मदद

एमसी शर्मा। नादौन

प्रसिद्ध सामाजिक संस्था हिंद संग्राम परिषद इकाई नादौन की बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार की अध्यक्षता में रैल में संपन्न हुई। इस बैठक में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा विशेष रुप से उपस्थित हुए। जानकारी देते हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष शिक्षा ठाकुर ने बताया कि बैठक द्वारा संस्था के द्वारा गोद लिए गए रैल स्कूल के सात बच्चों की आर्थिक मदद की गई। इसमें नेहा कुमारी 12वीं आर्ट्स को 1500, मीनाक्षी 1500, अनुष्का कुमारी 1500, हर्ष स्याल रेल 1500, रितिका कुमारी 1500, अंशिका 1500, रितिक सुपुत्र मनजीत गांव फतेहपुर 1500, शिल्पा पुत्री मीरा कुमारी गांव जंगलू 3000 रुपए बांटे गए।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 13500 की आर्थिक मदद की गई। संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव कुमार के माध्यम से बच्चों को पैसे दिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासुदेव शर्मा के दिशा-निर्देशों से संस्था दीन दुखियों की सेवा में लगी हुई है। संस्था किसी भेदभाव, जातिवाद और राजनीति से ऊपर उठकर दीन दुखियों की सेवा कर रही है। इस संस्था ने कई बच्चों को शिक्षा देकर, लड़कियों की शादी करवा कर, बीमार व्यक्तियों का इलाज करवा कर और ऐसे ओर भी बड़े-बड़े कार्य किए हैं व कर रही है।

इसका सारा श्रेय पंडित वासुदेव शर्मा को जाता है और पंडित वासुदेव शर्मा ने लोगों से प्रार्थना की कि इस संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा सेवा की जा सके। इस मौके पर प्रदेश सलाहकार सेवानिवृत्त सैनिक एकेएस धीमान, वरिष्ठ सलाहकार गुरदयाल सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिक्षा ठाकुर, सेवानिवृत्त बीईओ रमेश चंद सांगल बोधराज, वरिष्ठ लेक्चरर रैल कुलदीप ठाकुर प्रवक्ता फिजिक्स व राकेश कुमार प्रवक्ता अंग्रेजी रैल उपस्थित रहे।