चाैली पंचायत में धूमधाम से मनाया अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस

शुभम शर्मा। रक्कड़

ग्राम पंचायत चौली में 8 मार्च यानी सोमवार का दिन अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। वहीं, इस मौके पर जहां नव निर्वाचित पंचायत ज्योति देवी के नेतृत्व में माैजूद महिलाओं ने पंचायत भवन परिसर में गीत-सगींत की शानदार महफिल सजाकर भागड़ी डाला, तो वहीं, प्रधान ज्योति देवी ने महिलाओं के कर्तव्य के प्रति जागरूक किया। वहीं, इस मौके पर प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं। वर्तमान में महिलाएं उच्च पदों पर सेवाएं देकर देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग कर रही हैं।

प्रधान ज्योति देवी ने कहा कि महिलांए कभी अपने आप को कमजोर न समझे। हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। इन्होंने कहा कि महिलाएं कई क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर अन्य के लिए प्रेरणा बनी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार गणतंत्र दिवस की एनसीसी कैडेट्स के तौर पर महिला कैडेट्स का सभी लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। उधर, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगवाई में प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लाभ महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे-छोटे उत्पाद तैयार होंगे। जितना भी सहयोग होगा सरकार पूरा सहयोग करेगी।