अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम आयाेजन

सुरिंद्र सिंह साेनी। नालागढ़

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम नालागढ़ के बीएम जैन स्कूल के प्रांगण में सर्व सहायता संगठन महिला विंग के सौजन्य से किया गया, जिसमें बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी, अति विशिष्ट अतिथि नालागढ़ के एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर, आजाद जैन राष्ट्रीय अध्यक्षा मानव सेवा योजना, नालागढ़ के पूर्व विधायक के ऐल ठाकुर, आशुतोष वैद्य ने मुख्यातिथि शिरकत की। सभी सम्मानीय अतिथियों का सर्व सहायता संगठन के सदस्यों डॉक्टर आशिमा जैन, इंदु ठाकुर व कपिल शर्मा ने पुष्पगुच्छ व टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया।

  • बीबीएन के अनेकों निजी संस्थानों द्वारा आयोजित किया गया था कार्यक्रम
  • क्षेत्र की महिलाओं को उत्कृष्ट कार्य करने पर नवाजा

खास कार्यक्रम की शुरुआत लॉर्ड महावीरा नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। इस मौके पर मुख्यातिथि वंदना योगी ने अपने संबोधन में महिला दिवस पर अपने विचार रखे और कहा कि महिलाएं आजकल किसी भी काम में पीछे नहीं चाहे सामाजिक कार्य हो चाहे धार्मिक कार्य हो चाहे कोई भी काम हो आज की नारी एक सशक्त नारी है।

आजकल भारतीय महिलाएं देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में अपना नाम कमाया चढ्यो खेल के क्षेत्र में हो चाहे राजनीति के क्षेत्र में हो या किसी सामाजिक क्षेत्र में हो हमें महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर सर्व सहायता संगठन द्वारा बहुत सी महिलाओं और उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए उनको सम्मानित किया गया। कोविड-19 के समय बहुत से करौना योद्धाओं का भी सम्मान किया गया।