ठिठुरने का समय आ गया, मौसम का जादू छा गया

It's time to chill, the weather's magic
ठिठुरने का समय आ गया, मौसम का जादू छा गया

शिमला :- प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, लाहौल स्पीति के लोसर में ताजा बर्फबारी हुई है। कांगड़ा की धौलाधार की पहाड़ियां भी अक्टूबर माह में ही बर्फबारी से सफेद हो गई हैं।

यह भी पढ़ेंः- कर्मचारियों को उनके हकों से वंचित कर रही सरकारः जोगटा

हिमाचल में हो रही बारिश व ऊंची चोटियों में बर्फबारी से पूरा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है। हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में काफी कमी आई है। प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आगामी दो दिन भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
शिमला 19°C 10°C
सोलन 26°C 14°C
हमीरपुर 28°C 17°C
मंडी 26°C 15°C
बिलासपुर 29°C 18°C
ऊना 31°C 19°C
कांगड़ा 28°C 17°C
सिरमौर 26°C 18°C
कुल्लू 28°C 13°C
चंबा 28°C 16°C
किन्नौर 17°C 5°C
लाहौल-स्पीति 16°C 3°C
अगर न्यूनतम और अधिकतम तापमान की बात करें, तो सबसे कम तापमान लाहौल-स्पीति में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शिमला ब्यूरो।