केवल सिंह पठानिया ने सरवीण चौधरी पर लगाया शाहपुर का विकास रोकने का आरोप

स्थानिय विधायिका सरवीण चौधरी को प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने लिया आड़े हाथों

शाहपुर : चंगर क्षेत्र की मनेई पंचायत में पहुंचने पर स्थानीय शाहपुर कांग्रेस प्रतिनिधि व प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान केवल सिंह पठानिया मनेई की स्थानीय जनता से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं सुनी। मनेई की जनता ने कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा की मंत्री एव स्थानीय विधायिका चंगर क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रही है। बल्कि उल्टा चंगर क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित रहना पड़ रहा है।

उन्होंने पठानिया के समक्ष गुहार लगाई की चंगर क्षेत्र की जनता को पीने का पानी उपलब्ध करवाया जाए और सड़कों की खस्ता हालत को सुधारा जाए। उन्होंने बताया की आज चंगर क्षेत्र की जनता खुद को भाजपा सरकार से ठगा सा महसूस कर रही है। वहीं केवल सिंह पठानिया ने भी चंगर क्षेत्र की जनता को आश्वासन दिया कि अगर मैं विधायक बनता हूं तो मेरा प्रथम कर्तव्य विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की जनता को मूलभूत सुविधाएं उनके घर-घर तक पहुंचाना है। पठानिया ने कहा कि आज जनता भाजपा सरकार से हर तरफ से तंग आ चुकी है। खास कर विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता घुटन महसूस कर रही है। जनता के आशीर्वाद से विधायक बनते ही जनता को इस घुटन से बाहर निकाला जाएगा और हर नागरिक को उनके अधिकार दिलवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : डॉक्टरों की हड़ताल पर लगा विराम, प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने दिया आश्वासन

पठानिया ने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही स्थानीय विधायिका एव मंत्री द्वारा आनन-फानन में अधूरे उद्घाटन किए जा रहे हैं। जनता को लाभ मिले न मिले लेकिन उद्घाटन करने में जल्दी लगी हुई है। बिना बजट के विकास कार्यों के शिलान्यास किए जा रहे हैं। जो कि आज से चार साल पहले होने चाहिए थे। अगर समय रहते ये शिलान्यास हो जाते तो आज जनता को इनका लाभ मिलना शुरू हो जाता। लेकिन स्थानीय विधायिका एवं मंत्री का जनता से कोई लेना देना नहीं है बल्कि अपने नाम की पटिका से लेना देना है जो कि लंज कॉलेज के अधूरे उद्घाटन को दर्शाता है।

संवाददाता : ब्यूरो शाहपुर

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।