हिमाचल के जय चौधरी भारत के 10 अमीरों की सूची में हुए शामिल रोजान कमाते हैं इतने करोड़

उज्जवल हिमाचल। ऊना

बहुत ही गरीब परिवार से संबध रखने वाले जय चौधरी आज भारत के टॉप 10 अमिरों की सूची में शमिल है। जय चौधरी ऊना जिले के पनोह गांव के रहने वाले है और वर्तमान समय में अमेरिका में रहते है। बचपन में पढ़ाई करने चार किलोमीटर पैदल चलकर धुसाड़ा स्कूल जाते थे। बिजली न होने के कारण लालटेन और दीये की रोशनी में देररात तक पढ़ाई करते थे और आज ये मुकाम हासिल किया है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 62 वर्षीय जय चौधरी का लिस्‍ट में 10वां स्‍थान है। उनकी साइबर सिक्योरिटी फर्म जी स्कैलर में 42 फीसद हिस्सेदारी है। दुनिया के शीर्ष अरबपतियों में भी उनका नाम है। इस लिस्‍ट में पहले नंबर पर मुकेश अंबानी काबिज हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,18,000 करोड़ रुपये है। अमेरिका, जापान सहित कई देशों में कंपनी के कार्यालय हैं। भारत में चंडीगढ़, दिल्ली व बेंगलुरु जैसे महानगरों में कंपनी के कार्यालय हैं।

जय चौधरी 1,21,600 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार पिछले साल उनकी संपत्ति में लगभग 271 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अरबपति जय चौधरी की इस उपलब्धि के बाद लोग ऊना में रह रहे उनके बड़े भाई सेवानिवृत्त प्रिंसिपल दलजीत चौधरी व भाभी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल निर्मल कौर को बधाई दे रहे हैं। दलजीत चौधरी ने बताया कि जय ने विपरीत परिस्थितियों में हार नहीं मानी और संघर्ष किया। आठवीं में उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। 10वीं में दूसरा व ऊना महाविद्यालय में पढ़ाई कर यूनिवर्सिटी में पहले स्थान पर रहे। उसके बाद स्टडी लोन लेकर आइआइटी वाराणसी से बीटेक की। एमटेक के लिए अमेरिका का रुख किया और वहां कंप्यूटर कंपनी में करियर शुरू किया। 2008 में साइबर सिक्योरिटी कंपनी जी स्कैलर शुरू की। जय चौधरी के पिता भगत सिंह किसान थे। जय के पिता भगत सिंहए माता सुरजीत कौर और भाई प्यारा सिंह उनके साथ रह रहे हैं।