जयराम ठाकुर बैस्ट परफाॅर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित

राजीव ठाकुर। मंडी

जयराम ठाकुर को बैस्ट परफाॅर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित होने पर भाजपा मंडल मंडी में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल मंडी के मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर और प्रैस सचिव हिमांशु शर्मा ने समस्त कार्यकारिणी की तरह से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को देश की एक इंडिपेंडेंट एजेंसी आईएएनएस-सी वोटर सर्वे द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर देश का बैस्ट परफाॅर्मिंग मुख्यमंत्री और भाजपा शासित राज्यों में सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री घोषित किए जाने पर बधाई दी है।

उन्होंने ने कहा कि राज्य के लिए यह गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा शासित राज्यों में देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में स्थान दिया गया है और देश के 7वें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री के रूप में उभरे हैं। हिमाचल प्रदेश न केवल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, बल्कि राज्य में कोरोना महामारी से भी प्रभावी तरीके से निपट रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सर्दी, जुखाम जैसे लक्षणों वाले लोगों की पहचान करने के लिए शुरू किए गए एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान जैसे कदमों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है। इस उपलब्धि के लिए मंडी विधानसभा क्षेत्र की जनता तह दिल से माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती है।