जयराम ठाकुर सबसे कमजोर पूर्व मुख्यमंत्री: अशोक हिमाचली

Jairam Thakur is the weakest Chief Minister: Ashok Himachali
जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री: अशोक हिमाचली

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पंडित अशोक हिमाचली ने कहा की भाजपा सरकार अपनी जनविरोधी नीतियों पर शोर-शराबा व हल्ला मचा रही है और ओच्छी राजनीति करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहती है। अब पूर्व भाजपा सरकार के पास कहने को कुछ नहीं है।

हिमाचल की जनता ने इन्हें घर बैठा दिया है, जय राम ठाकुर अब आप आराम कीजिए। पंडित अशोक हिमाचली ने दो टूक शब्दों में पूर्व भाजपा सरकार पर जोरदार हमला करते हुए बताया है की पूर्व भाजपा सरकार की दमनकारी व जनविरोधी नीतियों का जवाब जनता ने दे दिया है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते हिमाचल प्रदेश का खजाना खाली कर दिया है।

उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर ने सता का गलत प्रयोग करते हुए गलत फैसले दिए थे जिन पर अब राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास कर रहे हैं। जो इनके सपने कभी पूरे नहीं होंगें। अब यह हसीन मुंगेरीलाल के सपने देखना चाहते हैं। अब जनता भी जान चुकी है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी समय में वोट बैंक को हड़पने के लिए बिना बजट के संस्थानों को खोला था और जनता ने मन बनाया और उन्हें सत्ता से बाहर का दरवाजा दिखा दिया।

अब भाजपा अपनी ही जनविरोधी नीतियों पर हल्ला कर रही है अशोक हिमाचली ने चुटकी लेते हुए पूर्व भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि जयराम ठाकुर सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। अफसरशाही पर उनकी पकड़ ढीली रही। सुबह फैसले लेना और दोपहर होते-होते रात को फैसले बदल लेना यह कमजोर मुख्यमंत्री की छवि को दर्शाता है।

यह भी पढ़ेंः तेंदुए ने 22 भेड़ों पर किया हमला, 11 मृत व 11 लापता, भेड़ पालक का लाखों का नुकसान

यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुख की सरकार ने धीरे-धीरे भाजपा की गलत नीतियों को और लिए गए गलत फैसलों को, जनता के सामने रख रहे हैं और इन के ऊपर शिकंजा कसा जा रहा है। सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार उन वायदों पर काम कर रही है।

जो चुनावों के दौरान जनता से किए थे और 5 साल के अंदर अंदर यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सभी वायदों को पूरा करेंगे। पूर्व भाजपा सरकार और विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर को चिंता करने की जरूरत नहीं है अब आराम करें।

5 साल का वक्त कैसे काटना है उसके बारे में सोचें। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू की सुख की सरकार है। प्रवक्ता अशोक हिमाचली ने कहा है कि पूर्व भाजपा सरकार को यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का फोबिया हो चुका है।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।