जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, नेरचौक में भर्ती

उमेश भारद्वाज। मंडी

हिमाचल प्रदेश के कद्दावर नेता जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की बुधवार दोपहर बाद अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें जोनल अस्पताल मंडी भर्ती करवाया गया है। प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है, जहां उन्हें एक दिन के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह बुधवार दोपहर को बिजनी विश्राम गृह में मौजूद थे और अचानक घूम सी महसूस होने लगी। जिसके बाद उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में लाया गया, जहां उन्हें मामूली उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बुधवार दोपहर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया। जहां उनके बीपी और सीटी स्कैन की जांच की गई है, जिसके बाद उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ समय के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।