पूर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में निकली जन जागरण अभियान रैली

शुभम सूद। बैजनाथ

बैजनाथ में बुधवार को पुर्व विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में जन जागरण अभियान के दुसरे चरण में बैजनाथ के चोवीन चौंक से लेकर बैजनाथ बाजार में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर बैजनाथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान पुर्व विधायक किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने आज तक बैजनाथ के लिए कुछ भी नहीं किया पुर्व विधायक किशोरी लाल ने बताया कि बैजनाथ में जो भी कार्य हो रहे हैं ये सभी डीपीआर कांग्रेस के देन है। उन्होंने बताया कि विधायक मुल्ख राज प्रेमी खीरगंगा घाट की बात करते हैं।

चार सालों में विधायक मुल्ख राज प्रेमी और भारतीय जनता पार्टी ने खीरगंगा घाट के लिए क्या किया। आज के समय में खीरगंगा घाट पर झाड़ियां ही झाड़ियां है कोई भी विकास खीरगंगा घाट पर नही हो पाया है। पुर्व विधायक ने बताया की विधायक मुल्ख राज प्रेमी लोगों को गुमराह करते हैं। अब चुनावों का समय नजदीक आ रहा है तो विधायक मुल्ख राज बड़ी बड़ी बाते करते हैं। लेकिन हकीकत में कोई भी विकास नाम की चीज नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब देने जा रही है। पुर्व विधायक ने बताया की बैजनाथ एचआरटीसी डिपो से 140 कर्मचारियों को कहीं दुसरी और शिफ्ट कर दिया जाता है इससे बड़ा जनता के साथ और क्या धोखा हो सकता है। रैली में कांग्रेस के सभी कार्यकताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।