जोगिंदरनगरः आवारा कुत्तों का आतंक , तीन लोगों सहित पांच पशुओं को नोचा

जतिन लटावा। जोगिंदरनगर

उपमंडल जोगिंदरनगर के तहसील लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव सनाहाली में रविवार सुबह एक आवारा कुत्ते ने तीन व्यक्तियों व पांच पालतू पशुओं को काट कर घायल किया प्राप्त जानकारी के अनुसार भाग सिंह 71 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र राम चरण 40 वर्षीय कुलदीप कुमार पुत्र जीतू राम 63 वर्षीय तीनों को आवारा कुत्ते ने घायल किया।

गांव सनाहाली के प्रकाश चंद पुत्र गुलाब सिंह मीरा देवी पत्नी देशराज शेर सिंह पुत्र बालू राम के चार गाय एक पालतू गाय के बछड़े को भी आवारा कुत्ते ने काट कर घायल किया। वही मौके पर तुलाह पंचायत के वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य सुधीर कुमार ने मौके पर जाकर जायजा लिया।

जिसके बाद उनके द्वारा पशुपालन विभाग को तुरंत प्रभाव से सूचित किया गया मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग के कर्मचारी दान सिंह ने घायल पशुओं का उपचार किया वही बता दें कि इस आवारा कुत्ते को स्थानीय लोगों की मदद से मार कर दबा दिया गया है लेकिन एक साथ कुत्ते द्वारा किए गए हमले से समूचे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।