कालका-शिमला मार्ग पर ने खाकी खोला पेट्रोल पंप

उज्ज्वल हिमाचल। सोलन

पुलिस कल्याण के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस पेट्रोल पंप खोल रही है। सोलन स्थित पुलिस लाईन के समीप कालका-शिमला पर पेट्रोल पंप बनकर लगभग तैयार है। जिसका निरीक्षण पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने किया व अधिकारियां को इसे जल्द पूरा करने के आदेश दिए हैं। संजय कुंडू ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस पेट्रोल पंप का जल्द की उद्घाटन करेंगे।

यह बात उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस कल्याण के लिए यह पेट्रोल पंप खोला गया है। जो पुलिस कर्मी असमय रहते दुनिया को अलविदा कह गए उनके परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए इस पंप की कमाई से मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि ऐसे पुलिस कर्मी जिनका असमय निधन हो गया उनके बच्चों को इसमें रोजगार मिलेगा। साथ ही प्रदेश सरकार को भी इन पंपो के खुलने से बजट में कुछ हद तक राहत मिलेगी।

संवाददाताः अमरप्रीत सिंह पुंज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें