कांगड़ा भाजपा मंडल ने मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

भाजपा मंडल कांगड़ा ने धूमधाम से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती। इस माैके पर उन्‍हें याद कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित भी किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी, मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, उपाध्यक्ष नीतू दमीर, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी, चंपा शर्मा व अन्य नेताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे आदर्श हैं। उनकी प्रेरणा और सोच को आधार मनाकर भाजपा पूरे देश में काम कर रही है। आज समय आ गया है, जब मुखर्जी के सपने को साकार किया जाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपनों को साकार करने के लिए लगे हुए हैं।