कांगड़ा चेस क्लब द्वारा दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का विधिवत आगाज़

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

कांगड़ा चेस क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का विधिवत् आगाज़ मुख्य अतिथि समाज सेवी कुलवंत राणा द्वारा किया गया। वहीं मुख्य अतिथि का स्वागत कर आयोजन कर्ताओं द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया। दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों सहित पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों के चेस खिलाड़ी भी भाग ले रहे है। जिसमें ओपन केटागिरी, आयु अंडर 15 लड़के व लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिता करवाई जा रही है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलवंत राणा ने सभी चेस खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्व को शतरंज भारत की देन है। शतरंज केवल मानसिक रुप से हमें मजबूत हीं नहीं बनाता बल्कि टीम भावना और सामूहिक प्रयास, अंतिम सांस तक लड़ने और हिम्मत के साथ धैर्य का तालमेल भी सिखाता है।

चेस क्लब सचिव दीपक चुग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता कांगड़ा में करवाई जा रही हैं। जिसमें ओपन केटागिरी, आयु अंडर 15 लड़के व लड़कियों की अलग-अलग प्रतियोगिता जारी है।

इस दौरान चेस क्लब कांगड़ा के मुख्य संरक्षक अमित वर्मा, आर्विटर प्रवीन शास्त्री, संजय पराशर, संजय शर्मा प्रधान चेस कल्ब कांगड़ा, सचिव दीपक चुग, अजय, रजनीश, अतुल चौधरी सहित अन्य सद्स्य मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।