रोहित चौधरी ने कांगड़ा के लोगों के दिलों में जगह बनाने में पाई सफलता

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

स्वतंत्रता दिवस पर कांगड़ा बाईपास से गग्गल तक बाइक पर सवार होकर और हाथों में तिरंगा लहराते हुए एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। कांगड़ा ब्रिगेड सामाजिक संगठन के अध्यक्ष रोहित चौधरी ने इस रैली के बहाने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस रैली में रोहित चौधरी के साथ शामिल होकर युवा नेताओं का जगह-जगह गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

रोहित चौधरी ने कहा की इस रोड शो का आयोजन उन्होंने आजादी के परवानों की शहादत के सम्मान में किया है। इस दौरान कांगड़ा के इस युवा नेता ने कई गांवों का दौरा किया और आम जनता के बीच पहुंचे और लोगों को आजादी की अहमियत के बारे में याद दिलाया।

चौधरी के समर्थकों के अनुसार कांगड़ा की राजनीति में हलचल लाने वाले कांगड़ा पुत्र ने अपने नरम स्वभाव से कांगड़ा के लोगों के दिलों में जगह बनाने में सफलता पाई है। युवा नेता ने कहा कि कांगड़ा के लोग इस बार कांगड़ा के पुत्र के साथ हैं।