श्रीधर फाउंडेशन ने कांगड़ा अस्पताल में दान की व्हीलचेयर

उज्ज्वल हिमाचल। कांगड़ा

श्रीधर फाउंडेशन कांगड़ा ने नागरिक अस्पताल कांगड़ा में आज एक व्हीलचेयर मरीजों की सुविधा के लिए दान की। श्रीधर फाउंडेशन के सदस्य रूबल व आशुतोष ने यह व्हीलचेयर नागरिक अस्पताल के एसएमओ को सौंपी। इससे यहां आने वाले मरीजों को जो की चलने में असमर्थ रहते हैं। उन्हें अस्पताल में एक मंजिल से दूसरी मंजिल में ले जाने में आसानी होगी। अस्पताल के एसएमओ ने श्रीधर फाउंडेशन के सदस्यो का इस अवसर पर धन्यवाद किया व उनकी डोनेशन को दान पुस्तक में भी लिखा।

श्रीधर फाउंडेशन में 20 से अधिक सदस्य शामिल हैं। जोकि हर सप्ताह के अंत में टांडा अस्पताल के बाहर मरीजों के तामीरदारो को निशुल्क भोजन वितरित भी करते है। श्रीधर फाउंडेशन के युवा सदस्य हमेशा ही जन कल्याण के कामों के लिए तत्पर रहते है।

संवाददाताः अंकित वालिया

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें