लगभग छह दर्जन लाेगाें काे दिया प्रशिक्षण

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

टंडन क्लब कांगड़ा में आज काे सरकार व प्रशासन के आदेशानुसार कांगड़ा व साथ लगते क्षेत्रों के सैलून व ब्यूटी पार्लर संचालकों के प्रशिक्षण के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया। कोविड-19 के चलते पिछले लगभग दो माह सभी सैलून बंद का दिए गए थे। अब धीरे-धीरे लॉकडाउन के खुलने के साथ ही सैलून व ब्यूटी पार्लर के संचालकों को कुछ शर्तों के साथ उनकी दुकानें खोलने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

बीएमओ संजय भारद्वाज कांगड़ा द्वारा इन्हें सामाजिक दूरी, मास्क पहनकर व सर्शत खोलने के आदेश दिए हैं और आज इसी संदर्भ में लगभग छह दर्जन लोगों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है।
एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल ने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार सभी को कोरोना महामारी के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को सुचारू ढंग से चलाने के लिए प्रशासन पूरे प्रयास कर रहा है।