कांगड़ा सेवियर्स संस्था करेगा शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

23 मार्च को कांगड़ा के टंडन कल्ब में होगा रक्तदान महायज्ञ

उज्जवल हिमाचल। कांगडा

शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर पूरे देश में निफा संस्था द्वारा 23 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।वहीं, कांगड़ा सेवियर्स संस्था भी रक्तदान शिविर का अयोजन कर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं, जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे भी दर्ज किए जाने का एक प्रयास भी है। यह कैंप कुछ अन्य देशों में भी आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम हिमाचल में 30 से अधिक स्थानों पर किया जा रहा है।

कांगड़ा सेवियर्स संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि 23 मार्च को शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर कांगड़ा सेवियर्स द्वारा रक्तदान शिविर टंडन कल्ब कांगड़ा मे आयोजित किया जा रहा है तथा अन्य संस्था भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। कांगड़ा टंडन क्लब में यह कैंप सुबह 9:30 बजे शुरू किया जाएगा, जो कि दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा। वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि संस्था द्वारा किया जा रहा रक्तदान शिविर शहीद हुए जवानों को समर्पित होगा।

संस्था पिछले कई वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में अपना अमूल्य योगदान देता आया है। संस्था जहां रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्तदान करता है। वहीं, संस्था के सदस्य अपनी स्वेच्छा से आपातकालीन स्थिति में प्रदेश के साथ कई बाहरी राज्यों में रक्तदान करके आते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया हैं कि इस महायज्ञ में रक्तदान करके अपनी ओर से भी एक आहुति डालें।