केवल सिंह पठानिया ने पत्नी सहित किया मतदान

उज्जवल हिमाचल। रैत

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में दूसरे चरण के पंचायती चुनावों में प्रदेश कांग्रेस महासचिब केवल सिंह पठानिया ने अपनी पत्नी सुनंदा पठानिया के साथ अपने गृह क्षेत्र की पंचायत रैत पंचायत में सुबह ही अपना मतदान डाला। पठानिया ने कहा कि पहले चरण के नतीजों से यही दर्शाता है कि जनता ने अपनी-अपनी पंचायतों में विकास को आगे रख कर मतदान डाल कर अपने अपने प्रतिनिधि चुने हैं। जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में मतदान करके कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधि चुने हैं, जिससे अब जनता झूठ से ऊब चुकी है और विकास को वोट डाल रही है।