किसान मोर्चा ने बैठक के उपरांत किया पाैधाराेपण

एमसी शर्मा। नादौन

नादौन के रंगस में आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक के उपरांत पौधारोपण किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश बबली तथा एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विजय अग्निहोत्री एवं राकेश बबली ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर हरदयाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विपिन कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्षा कमलेश कुमारी, संजय शर्मा, मुकेश धीमान, हुकम सिंह बैंस, विजय वअतुल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।