किसानों की योजनाओं को किसानों तक पहुचाएंगा किसान मोर्चा: स्वरूप ठाकुर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

सोलन में भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता स्वरूप ठाकुर ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए बजट में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है और किसानों को जैविक कृषि करने के लिए जागरूक भी कर रही है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता स्वरूप ठाकुर सोलन में एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। स्वरूप ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना से देश और प्रदेश के लाखों किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा है। उन्होंने जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की पौने तीन वर्ष की उपलब्धियों को ऐतिहासिक करार दिया है। ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बजट में 25 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। स्वरूप ठाकुर ने कहा कि जल्द भाजपा किसान मोर्चा किसानों को प्राकृतिक खेतीबाड़ी के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूक शिविरों का आयोजन करेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दोगुना करने का सरकार का लक्ष्य है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हर स्तर पर सरकार के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे किसानों का प्राकृतिक खेती की तरफ रूझान बढ़ा है। स्वरून ठाकुर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में भी पूर्व की भांति अहम भूमिका निभाएगा।