जाने आज के सोने एवं चांदी के वायदा भाव

उज्जवल हिमाचल। नई दिल्ली

सोने एवं चांदी के वायदा भाव में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:57 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 73 रुपए यानी 0.15 फीसद की गिरावट के साथ 47,699 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून अनुबंध वाले सोने का रेट 47,772 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का दाम 80 रुपए यानी 0.17 फीसद की गिरावट के साथ 47,985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पहले गुरुवार को अगस्त कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का मूल्य 48,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 288 रुपए यानी 0.42 फीसद की गिरावट के साथ 68,930 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में मई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 69,218 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 322 रुपए यानी 0.46 फीसद की टूट के साथ 70,066 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 70,388 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 1.40 डॉलर यानी 0.08 फीसद के उछाल के साथ 1,783.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने का हाजिर भाव 0.08 डॉलर की बढ़त के साथ 1,784.02 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। ब्लूमबर्ग के मुताबिक जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.08 डॉलर यानी 0.32 फीसद की गिरावट के साथ 26.14 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.07 डॉलर यानी 0.25 फीसद की कमी के साथ 26.08 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।